यूनिक हेयर स्टाइल शेयर कर तेजप्रताप ने लिखा- तुम मजाक उड़ाओ, हम धज्जियां उड़ा देंगे

Updated at : 21 Oct 2021 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
यूनिक हेयर स्टाइल शेयर कर तेजप्रताप ने लिखा- तुम मजाक उड़ाओ, हम धज्जियां उड़ा देंगे

छोटे भाई और पार्टी से नाराज चल रहे लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, बुधवार को तेजप्रताप यादव अपने नए हेयर स्टाइल के साथ सोशल मीडिया में सामने आए.

विज्ञापन

पटना. छोटे भाई और पार्टी से नाराज चल रहे लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, बुधवार को तेजप्रताप यादव अपने नए हेयर स्टाइल के साथ सोशल मीडिया में सामने आए. अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तेजप्रताप यादव ने लिखा है..तुम मजाक उड़ाओ, हम तुम्हारी धज्जियां उड़ा देंगे..

नए लुक के साथ जो तस्वीर पोस्ट की गई है वह किसी मेंस पार्लर यानी सैलून की लगती है .इस तस्वीर में तेजप्रताप यादव ने अपने बड़े बालों को कटवा लिया है.तेजप्रताप यादव ने अपनी इस नई हेयर स्टाइल को 2 तस्वीरों के माध्यम से पोस्ट किया है. एक तस्वीर में तेजप्रताप मुस्काते हुए देखते हैं तो दूसरी तस्वीर में सामने पड़े शीशे को देख रहे होते हैं .अपने फेसबुक वॉल पर तेजप्रताप यादव ने यह चेतावनी किन लोगों को दी है यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर से

राजद के सीनियर नेताओं को चेतावनी दी है . यूजर उनकी इस चेतावनी को दोनों भाईयों के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. वे अपने कमेंट के जरिए तेजप्रताप यादव को नसीहत देते हुए भी नजर आ रहे हैं कि पार्टी और भाई के विरोध में उन्हें बगावती तेवर अख्तियार नहीं करना चाहिए. पप्पू कुमार ने लिखा है कि भैया आप केवल तेजस्वी भैया को सीएम बनाने का काम करिए, बाकी तेजस्वी भैया समझ लेंगे. तेजस्वी भव बिहार. चंदन सिंह ने लिखा है कि आप अपनी जगह पर ठीक हैं स्वाभिमान से समझौता बिल्कुल नहीं कीजिएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन