New Four Lane In Bihar: खुशखबरी! बिहार के इन दो फोरलेन हाइवे का काम जल्द होगा शुरू, बस मिलने वाली है मंजूरी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 18 Nov 2025 12:49 PM
सांकेतिक तस्वीर
New Four Lane In Bihar: बिहार चुनाव खत्म होते ही इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम में अब तेजी आने वाली है. इसी के साथ बिहार में दो फोरलेन हाइवे के निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट है. दरअसल, खगड़िया-पूर्णिया और मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोरलेन बनाने को लेकर वित्तीय मंजूरी मिल गई है.
New Four Lane In Bihar: बिहार विधानसभा का चुनाव खत्म होने के बाद अब राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम भी जोर पकड़ने वाला है. ऐसे में बिहार को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा गिफ्ट दिया गया है. दरअसल, खगड़िया-पूर्णिया और मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोरलेन हाइवे का निर्माण किया जायेगा. पहले यह टू लेन था, लेकिन अब इसे और चौड़ा कर फोरलेन बनाया जायेगा.
कितनी होगी दोनों सड़कों की लंबाई?
जानकारी के मुताबिक, इन दोनों फोरलेन हाइवे को लेकर वित्तीय मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद अब जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा. दोनों की लंबाई लगभग 233 किलोमीटर है. इनके निर्माण में करीब 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है. वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्रीय कैबिनेट में भेजा जायेगा. यहां से अंतिम मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया जोर-शोर से शुरू हो जायेगी.
पीपीपीएसी से मिल चुकी है मंजूरी
दरअसल, किसी राज्य में सड़क बनाने के लिये टेंडर जारी किया जाता है. इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित पीपीपीएसी (Public Private Partnership Appraisal Committee) से परमिशन की जरूरत होती है. यह मंजूरी पहले ही दोनों फोरलेन हाइवे को लेकर दे दी गई है. जिसके बाद अब टेंडर जारी किया जायेगा. टेंडर जारी होते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.
फोरलेन हाइवे से हो सकेंगे ये फायदे
बिहार में लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिये सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. बिहार चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू रहने के कारण विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ था. लेकिन, अब चुनाव खत्म हो गया है और आचार संहिता भी हटा दी गई है. जिसके बाद एक बार फिर विकास कार्य तेजी से शुरू गये हैं. इस फोरलेन हाइवे के बनने से लोगों के लिये आना-जाना आसान हो सकेगा. इसके साथ ही जिलों में रोजगार के अवसर भी बढ़ सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










