कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने चचेरे भाई को मारी गोली, मौत
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 22 Sep 2025 1:09 AM
patna news: फतुहा . थाना क्षेत्र के मालबीघा गांव में रविवार की देर रात्रि कुत्ता भौंकने के लिए हुए विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मार कर हत्या कर दी.
फतुहा . थाना क्षेत्र के मालबीघा गांव में रविवार की देर रात्रि कुत्ता भौंकने के लिए हुए विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक मालबीघा गांव के जोगेंद्र यादव का पुत्र धीरज कुमार (30 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के माल बीघा गांव में रविवार की देर रात्रि धीरज कुमार का कुत्ता अपने बगल के पड़ोसी पप्पू कुमार को देखकर भौंकने लगा. इसको लेकर पप्पू और धीरज के बीच कहा सुनी हो गयी इतने में पप्पू ने अपने पास लिये देसी कट्टे से अपने चचेरे भाई धीरज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया और गिर गया. मौके पर मौजूद उसके परिजन और ग्रामीणों ने पप्पू की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गया. इस घटना के सूचना मिलते ही दोनों घायलों को फतुहा पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार कर पटना भेज दिया. जब घायल पप्पू को एंबुलेंस से पटना भेजने के लिए पुलिस एंबुलेंस पर चढ़ा रही थी तो मृतक के परिजन ने पप्पू को एंबुलेंस को ले जाने से रोकने लगे जिसको लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. मौके पर मौजूद एसआइ दीपक कुमार और फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने परिजनों को समझने की कोशिश की लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे और वह बार-बार एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी को रोकने के प्रयास में गाड़ी के सामने आ जा रहे थे. जिससे पुलिस और परिजनों में काफी बहस और नोक झोंक हुई. अंत में पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव करके घायल पप्पू को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया. वहीं मृतक की परिजन धीरज कुमार के शव को जबरन अस्पताल से उठाकर अपने गांव लेकर चले गये. पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. पुलिस परिजनों को समझने में जुटी हुई थी. बताया जाता है कि धीरज को गोली मारने वाला पप्पू अपराधी प्राकृतिक का युवक है जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था. घायल पप्पू की भी हालत नाजुक बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










