NEET UG 2026 Scam : सॉल्वर बने PMCH के MBBS छात्र अश्विनी का नामांकन रद्द, हॉस्टल से भी निकाला गया

Updated:
विज्ञापन

एमबीबीएस छात्र अश्विनी की तस्वीर

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) ने NEET UG 2026 परीक्षा में सॉल्वर बनने के आरोप में MBBS छात्र अश्विनी कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उनका नामांकन निलंबित कर दिया गया है और हॉस्टल का आवंटन भी रद्द कर दिया गया है. दो अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

NEET UG 2026 Scam : नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित सॉल्वर की भूमिका निभाने के आरोप में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) ने एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार पर बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज प्रशासन ने उनका नामांकन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही छात्रावास का आवंटन भी रद्द कर दिया गया है.

NEET UG 2026 Scam : दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का आरोप

पीएमसीएच प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देश और लखीसराय के किऊल थाना कांड संख्या 64/26 में दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की है. आरोप है कि नीट-यूजी 2026 के अभ्यर्थी मयंक कश्यप ने अपने स्थान पर एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार को बायोमेट्रिक कर्मी बनाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया और उससे परीक्षा दिलवाई.

फोटो और रिकॉर्ड मिलान में सामने आया सच

प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता सिन्हा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने समाचार पत्र में प्रकाशित फोटो, नामांकन रजिस्टर, मोबाइल नंबर और अन्य अभिलेखों का मिलान किया. जांच में परीक्षा केंद्र पर मौजूद व्यक्ति की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई. इसके अलावा 22 जून को आयोजित विशेष कक्षा में भी छात्र अनुपस्थित पाया गया, जिससे संदेह और मजबूत हुआ.

नामांकन निलंबित, हॉस्टल का कमरा भी खाली कराया गया

कॉलेज प्रशासन ने अश्विनी कुमार का नामांकन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही छात्रावास के कमरा संख्या 219 का आवंटन भी निरस्त कर दिया गया है. प्राचार्य कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि पुलिस जांच और एफआईआर में छात्र दोषी साबित होता है, तो उसका नामांकन स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा. इस आदेश की प्रति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC), स्वास्थ्य विभाग, किऊल थाना और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है.

दो अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की तैयारी

प्राचार्या प्रो. गीता सिन्हा ने बताया कि दो अन्य छात्र सौरव कुमार और राजन कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. इस संबंध में किऊल थाना से विस्तृत जानकारी मांगी गई है. उन्होंने बताया कि पीएमसीएच में सौरव कुमार नाम के चार छात्र हैं, इसलिए संबंधित छात्र की पहचान स्पष्ट होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. राजन कुमार के संबंध में भी पुलिस से जानकारी मांगी गई है.

Also Read : SBI सुपरवाइजिंग स्टाफ क्रेडिट सोसाइटी चुनाव: नामांकन वापसी के बाद मैदान में 35 उम्मीदवार, 19 जुलाई को होगा मतदान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन