NEET-UG 2025: परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर 4 की गिरफ्तारी, बिहार-झारखंड के आरोपी शामिल, जांच में जुटी NTA 

Published by :Preeti Dayal
Published at :05 May 2025 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
NEET-UG 2025: परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर 4 की गिरफ्तारी, बिहार-झारखंड के आरोपी शामिल, जांच में जुटी NTA 

NEET-UG 2025: देशभर में NEET-UG की परीक्षा रविवार को ली गई. इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. लेकिन, इस बीच परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर मामला सामने आया और ओडिशा से 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई. इन आरोपियों में बिहार-झारखंड के भी आरोपी शामिल हैं.

विज्ञापन

NEET-UG 2025: रविवार को देशभर में NEET-UG की परीक्षा ली गई. लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए. लेकिन, इस बार भी परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आया. दरअसल, परीक्षा माफियाओं की ओर से परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश की गई. जिसके बाद मामले को लेकर बड़ी खबर आ गई है कि, पुलिस ने गंभीरता दिखाई और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. खबर की माने तो, चारो आरोपी के द्वारा परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास ओडिशा में किया गया था और वहीं से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.

बिहार-झारखंड के आरोपी शामिल

गौर करने वाली बात यह है कि, 4 आरोपियों में बिहार के अरविंद कुमार और झारखंड के प्रियदर्शी कुमार भी शामिल हैं. बता दें कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद NTA भी एक्शन मोड में आ गई है. साथ ही एक्शन मोड में आते हुए इस बात की जांच में जुट गई है कि, क्या ये परीक्षा माफिया अन्य राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर भी गड़बड़ी कर रहे थे. इतना ही नहीं, इस पूरे मामले को संजीव मुखिया से भी जोड़ते हुए जांच पड़ताल की जाएगी. 

संजीव मुखिया से जोड़ते हुए भी होगी जांच

परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बताया गया है कि, परीक्षा माफिया परीक्षा के दौरान मूल अभियार्थियों की जगह सॉल्वर को बैठाने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए 20 से 30 लाख में डील कर रखी थी. जिसके बाद अब इस मामले में हर एक एंगल से जांच हो रही है. कहा जा रहा है कि, ओडिशा पुलिस भी मामले में जांच के लिए बिहार आ सकती है. बता दें कि, बिहार के अरविंद कुमार का संबंध संजीव मुखिया से हो सकता है, जिसके लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है. साथ ही बिहार के अन्य सेंटरों की जांच भी की जाएगी. 

Also Read: CM Nitish Gift: बिहार के इस जिले को टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, सरकार ने दिए करोड़ों रुपए

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन