Patna News: पेपर लीक माफिया संजीव मुखिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, प्रयास तेज
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 Jan 2025 11:00 PM
paper leak latest news
Patna News: पेपर लीक माफिया संजीव मुखिया की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया गया है. नालंदा का रहने वाला संजीव मुखिया की इओयू को लंबे समय से तलाश है.
Patna News: नीट व शिक्षक भर्ती समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक का मुख्य सरगना संजीव मुखिया के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. इसके साथ ही आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने संजीव मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर उसकी तलाश तेज कर दी है. कुछ दिनों पहले तक उसके नेपाल में छिपे होने की सूचना मिली थी. इसको देखते हुए अलग-अलग टीम लगायी गयी है. अगर एक महीने में उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है, या वह खुद आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो इश्तेहार तामिला करते हुए उसके घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी.
इओयू ने गिरफ्तारी का प्रयास किया तेज
नालंदा का रहने वाला संजीव मुखिया की इओयू को लंबे समय से तलाश है. पिछले कई प्रतियोगी परीक्षाओं में उसके प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल होने की बात आयी है. वह नालंदा के ही नूरसराय वानिकी कालेज में वह तकनीकी सहायक के पद पर तैनात था. पद पर रहते हुए उसने अपने बेटे डा. शिव के साथ मिलकर पेपर लीक और परीक्षा में धांधली का बड़ा नेटवर्क तैयार किया. उसका बेटा सिपाही बहाली पेपर लीक मामले में अभी जेल में बंद है.
मुखिया के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी
गौरतलब है कि संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए इओयू की टीम ने उसके घर समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान बड़ी संख्या में निवेश से लेकर जमीन-जायदाद के कागजात बरामद किये गये थे. इस मामले की जांच फिलहाल चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










