Bihar: सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव, NDA की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Oct 2024 6:56 PM
Bihar: सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में एनडीए नेताओं के द्वारा संकल्प लिया कि 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा और राजग 220 से अधिक सीटों पर जीतेगी.
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक बुलाई थी. कुछ देर पहले ही यह बैठक समाप्त हुई है. इस बैठक में भाग लेने जदयू, भाजपा, लोजपा (र), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे थे. बिहार सरकार में मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने बैठक से पहले बताया था, “हमारे नेता चाहते हैं कि राजग बिहार विधानसभा की 243 सीट में से 220 से अधिक पर जीत दर्ज करे. इसके लिए घटक दलों के बीच सही तालमेल जरूरी है और आज की बैठक इसी उद्देश्य से बुलाई गई है.”
बैठक में क्या-क्या हुआ
सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई इस बैठक में एनडीए नेताओं के द्वारा संकल्प लिया कि 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा और राजग 220 से अधिक सीटों पर जीतेगी. बैठक में यह भी निर्णय हुआ है कि एनडीए नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत स्तर तक होगी. सभी को सरकार का काम बताना है. मौजूदा सरकार द्वारा किये गए विकास और रोजगार के काम को जनता के बीच रखना है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और हम 2010 से अधिक सीट 2025 में जीतेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष अफवाह उड़ाता है, गलत खबर को मीडिया में उछलता है, उसका मुकाबला करना है. महगठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने ने कहा कि इनके नेताओं ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है. अब विधानसभा में एनडीए का सम्मेलन होगा, जो भी कार्यक्रम होगा, अब एक साथ ही चलेगा.

युवाओं-मुसलमानों को बताएं सरकार ने उनके लिए क्या किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को जाकर बताएं कि 17 साल पहले बिहार की क्या हालत थी. सड़कों का क्या हाल था. उनको बिहार सरकार की आज की नीतियों के बारे में और केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया जाये. एनडीए कार्यकर्ता आम लोगों को 2005 के पहले का बिहार और आज के बिहार का अंतर बताएं. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को जाकर बताएं कि हमारी सरकार ने उनके लिए क्या काम किया. दंगा पीड़ितों को हमने न्याय दिलाया. आरजेडी सत्ता में आया तो फिर दंगा-फसाद करेगा. भाजपा ने 1996 से रिश्ता, दो बार की गलती अब नहीं होगी
इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: 30 अक्टूबर तक बिहार में बारिश की संभावना, जानें IMD ने वेदर अपडेट में क्या बताया
Patna: पटना, गया सहित चार जिलों में पटाखे के उपयोग पर रोक, एसडीओ और एसडीपीओ करेंगे कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










