Patna : राशन कार्ड में बचे 1.77 लाख लोगों के नाम को आधार से जोड़ना जरूरी

पटना जिले में राशन कार्ड में शामिल एक लाख 77 हजार 444 लोगों के नाम अभी भी आधार कार्ड से सीडिंग नहीं हैं. 30 जून तक इनके नाम आधार कार्ड से सीडिंग नहीं हुए, तो ऐसे लोगों के नाम राशन कार्ड से हटा दिये जायेंगे. इसके बाद इन लोगों को जन वितरण दुकान से राशन नहीं मिलेगा.
संवाददाता, पटना :राशन कार्ड में शामिल प्रत्येक लोगों को अपना नाम आधार कार्ड से सीडिंग कराना अनिवार्य है, अन्यथा राशन कार्ड से नाम हटा दिया जायेगा. पटना जिले में राशन कार्ड में शामिल एक लाख 77 हजार 444 लोगों का नाम अभी भी आधार कार्ड से सीडिंग नहीं है. ऐसे लोगों को 30 जून 2024 तक अपना नाम आधार कार्ड से सीडिंग कराना आवश्यक है. आधार कार्ड से सीडिंग नहीं कराने पर ऐसे लोगों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जायेगा. इसके बाद ऐसे लोगों को जन वितरण दुकान से राशन नहीं मिलेगा. पटना जिले में 37 लाख 12 हजार 160 लोगों का नाम राशन कार्ड में शामिल है. राशन कार्ड में शामिल 35 लाख 34 हजार 716 लोगों का नाम आधार कार्ड से जुड़ गया है. अब एक लाख 77 हजार 444 लोगों का नाम आधार कार्ड से जुड़ना बाकी है. इसके लिए 30 जून तक समय बढ़ाया गया है.
30 जून तक आधार कार्ड से जोड़ने का समय
केंद्र सरकार ने देश भर में राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के लिए 10 जून 2024 तक आधार कार्ड से जोड़ने का समय निर्धारित किया था. वर्तमान में राशन कार्डधारी परिवारों में अभी भी सदस्यों का नाम आधार कार्ड से जोड़ने में बाकी को लेकर समय बढ़ा कर 30 जून तक किया गया है. राशन कार्ड में बचे हुए लोग जन वितरण दुकान पर जाकर इ-पॉस मशीन के माध्यम से नि:शुल्क आधार सीडिंग करा सकते हैं. जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर प्रतिदिन होनेवाले आधार सीडिंग की समीक्षा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को करनी है. प्रत्येक राशन वितरण दिवस को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधार सीडिंग का काम करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




