सीइएमएस विभाग का नाम अब इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया किया गया

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
सीइएमएस विभाग का नाम अब इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया किया गया

पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ाये जाने वाले कोर्स कम्युनिकेटिव इंग्लिश एंड मीडिया स्टडीज (सीइएमएस) का नाम बदल दिया गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में पढ़ाये जाने वाले कोर्स कम्युनिकेटिव इंग्लिश एंड मीडिया स्टडीज (सीइएमएस) का नाम बदल दिया गया है. विभाग का नाम इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया रखा गया है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ सिस्टर एम रश्मि एसी ने बताया कि जल्द एकेडमिक काउंसिल की मीटिंग में कोर्स के नाम की सुधार को लेकर बात होगी. कॉलेज प्रशासन ने बताया कि 1994 में इस कोर्स की शुरुआत हुई थी. अब छात्राओं में अंग्रेजी और मीडिया दोनों के प्रति रुझान बढ़ा है. वहीं इस भाषा की व्यापकता बढ़ी है. यही वजह है कि विभाग का नाम सीइएमएस से बदलकर इंग्लिश कम्यूनिकेशन एंड मीडिया रखा गया है. जब इसकी शुरुआत हुई थी, तो 25 सीटें थीं, लेकिन समय के साथ इस कोर्स की मांग बढ़ी और अब इसकी सीटें 30 कर दी गयी हैं. छात्राओं को यहां पर अंग्रेजी भाषा के साथ मीडिया की भी जानकारी मिलती है. जो छात्राएं मास्टर्स अंग्रेजी में करना चाहती हैं, वह इससे पढ़ाई कर सकती हैं. छात्राओं के लिए लैंग्वेज लैब और ऑडियो विजुअल स्टूडियो की भी सुविधा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन