पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, अपराध छिपाने के लिए लाश को जमीन में गाड़ा
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Apr 2020 5:11 AM
जानीपुर के माधोपुर निवासी बबलू पासवान ने पत्नी सुनीता देवी (25) को पहले पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला. फिर उसकी लाश को पुनपुन नदी के किनारे जमीन में गाड़ दिया. हत्या के बाद बबलू पासवान अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया
फुलवारीशरीफ : जानीपुर के माधोपुर निवासी बबलू पासवान ने पत्नी सुनीता देवी (25) को पहले पीटा और फिर गला दबाकर मार डाला. फिर उसकी लाश को पुनपुन नदी के किनारे जमीन में गाड़ दिया. हत्या के बाद बबलू पासवान अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया. इसका खुलासा दूसरे दिन उस वक्त हुआ जब मृतका के परिजन उसके घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था. इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत में इतना पता चला की रात में सुनीता देवी की बेरहमी से पिटाई हो रही थी.
मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस को खबर की. मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों से पूछताछ में जानकारी हासिल की. तो पता चला की दहेज के लिए मारपीट, जान से मारने की धमकी मिलती थी. हत्या का कारण बाइक और सोने की चेन की डिमांड पूरा नहीं होना बताया जा रहा है. गुप्तचर की सहायता से पुलिस ने लाश को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया और अधपा गांव के पास से नदी किनारे जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज कर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
जानकारी के मुताबिक चार साल पहले पुनपुन के जयराम पासवान की बहन सुनीता देवी की शादी माधोपुर में बबलू पासवान के साथ हुई थी. शादी के बाद दंपती को एक बेटी भी हुई. पुलिस को दिये बयान में मृतका सुनीता देवी के परिजनों ने बताया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी. सुनीता ने अपने मायके वालों को कई बार बताया था कि दहेज में बाइक और चेन की डिमांड हो रही है. डिमांड को पूरा नहीं करेंगे तो जान से मार देंगे.
कई बार परिजनों ने पंचायती कर मामले को सलटाने की कोशिश की थी लेकिन फिर थोड़े दिन बाद डिमांड शुरू हो जाती. थानेदार राजीव रंजन ने बताया कि हत्या की वारदात को पति बबलू पासवान ने अपने घर वालों की मदद से मंगलवार की देर रात को अंजाम दिया. पिटाई और गला दबाकर मारने के बाद शव बोरे में भर नदी किनारे जमीन में गाड़ कर फरार हो गया.
गांव में इसकी दबी जुबान चर्चा हो रही थी लेकिन किसी ने पुलिस को खबर नहीं की. जब मायके वालों को किसी ने सूचना दी तब वह माधोपुर पहुंच गये. इसके बाद पुलिस टीम पहुंच सोर्सेस और कुछ ग्रामीणों से मदद लेकर लाश को नदी किनारे से बरामद किया. मृतका के परिजनों ने पति बबलू पासवान के साथ सास और दो भैंसुर को नामजद कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










