ePaper

Bihar News: VIP स्थापना दिवस पर तालाब में उतरे मुकेश सहनी, पकड़ी 40 किलो की मछली

Updated at : 04 Nov 2024 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
VIP chief mukesh sahni with 40 kg fish

40 किलो की मछली के साथ तालाब में खड़े मुकेश सहनी

Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और उनके साथ तालाब में जाकर मछलियां भी पकड़ीं. पढ़िए इस दौरान उन्होंने और क्या कुछ कहा

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का छठा स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर मुकेश सहनी अपने समर्थकों के साथ तालाब में उतरे और मछलियां पकड़ीं. इस दौरान उन्होंने 40 किलो की मछली के साथ कई अन्य मछलियां भी पकड़ीं.

मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़

स्थापना दिवस के मौके पर मुकेश सहनी ने पार्टी को मजबूत करने का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया. सहनी ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयास का नतीजा है कि पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और यह तय है कि हम गरीबों, पिछड़ों और दलितों का हक लेकर ही मानेंगे.

4 नहीं अब 40 विधायकों को जीत तक पहुंचाना है: मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि हमने कम संसाधनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और आज हम उस स्थान पर पहुंच गए हैं जहां हमें समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. इसलिए अब हमें सिर्फ चार विधायकों की नहीं बल्कि 40 विधायकों को जीत तक पहुंचना है. उन्होंने कहा कि पार्टी में लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है. आज पार्टी की पहचान सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि कई राज्यों तक पहुंच गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में फिर से गरमाई सियासत, मांझी ने परिवारवाद पर लालू परिवार को घेरा

कार्यकर्ताओं से विधानसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान

मुकेश सहनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव की तैयारी चल रही है. अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमें अपनी एकता बनाए रखनी होगी. उन्होंने दोहराया कि मेरी पार्टी शुरू से ही बिहार में निषाद आरक्षण की लड़ाई लड़ती रही है. सहनी ने जोर देकर कहा कि इस मांग को लेकर हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और हम इस अधिकार को लेकर ही रहेंगे.

Trending Video

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन