बाइक सवार झपटमारों ने दो महिलाओं से चेन छीनी

Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार झपटमारों ने दो महिलाओं से चेन छीनी

बाइक सवार बदमाशों ने अगमकुआं थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के गले से सोने ककी चेन झपट ली है.

विज्ञापन

पटना सिटी. बाइक सवार बदमाशों ने अगमकुआं थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के गले से सोने ककी चेन झपट ली है. अगमकुआं थाना के मौर्य बिहार कॉलोनी निवासी निजरुला देवी ने दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह कुम्हरार पंचायत बैठका होते हुए रिश्तेदार के यहां से घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान शांति मार्केट की ओर से काला रंग की बाइक पर सवार दो उचक्का तेजी से बढ़ा और गले से चेन झपट कर बगल की गली से फरार हो गया. पहचान छिपाने के लिए मुंह पर गमछा बांध रखा था. इनमें एक सफेद चेक शर्ट पहने हुए था. इसी थाना के कांटी फैक्ट्री रोड निवासी डॉ चंद्रमणी ने बताया कि कांट्री फैक्ट्री रोड से खरीददारी कर घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान शारदा अस्पताल के समीप एक बाइक सवार बदमाश गले से चेन झपट कर फरार हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन