फतुहा में बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन
फतुहा में बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

फतुहा – दनियावां सड़क मार्ग पर सोनारू मोड़ से आगे तीन मोहानी मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसकी उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

फतुहा. फतुहा – दनियावां सड़क मार्ग पर सोनारू मोड़ से आगे तीन मोहानी मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसकी उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव निवासी रंजय सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सारण जिले के सोनपुर निवासी रंजय सिंह अपनी बाइक से फतुहा शमशान घाट पर किसी के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे. वे जैसे ही सोनारू मोड़ के आगे तीन मुहानी पर पहुंचे कि उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी. उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गयी.पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और पीड़ित के परिजनों को सूचना दे दी है.मृतक रंजय सिंह का गौरीचक थाना क्षेत्र के दौलतपुर में ससुराल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन