ePaper

नाबार्ड की मदद से 2025 सड़कों व 1236 पुलों के निर्माण का 75 फीसदी से अधिक निर्माण पूरा

Updated at : 23 Sep 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
नाबार्ड की मदद से 2025 सड़कों व 1236 पुलों के निर्माण का 75 फीसदी से अधिक निर्माण पूरा

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से राज्य में 2025 सड़कों व 1236 पुलों के निर्माण का 75 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है.

विज्ञापन

• ग्रामीण सड़कों और पुलों ने दी बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नयी रफ़्तार संवाददाता, पटना राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से राज्य में 2025 सड़कों व 1236 पुलों के निर्माण का 75 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है. शेष दस प्रतिशत से कम सड़कों व पुलों के निर्माण का काम अब अपने अपने अंतिम चरण में है. इससे राज्य के सुदूर गांवों से शहरों की दूरी भी कम हो गयी है. इस योजना पर सरकार कुल 5989.85 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग ने मंगलवार को जिलावार प्रगति रिपोर्ट जारी की. इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में राज्य की कुल 2025 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति दी थी. इसमें 1863 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. इन 2025 सड़कों की कुल लम्बाई 5254.49 किलोमीटर है, जिसमें 4825.094 सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है. वहीं 1236 पुलों का निर्माण भी नाबार्ड के सहयोग से निर्धारित किया गया था. इसमें अब तक कुल 917 पुलों का निर्माण पूरा कर लिया गया है. शेष 319 पुलों का निर्माण कार्य भी अब अपने अंतिम चरण में है और इसे अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जायेगा. नालंदा समेत इन जिलों में हुआ सर्वाधिक सड़कों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार ऐसी सड़क निर्माण में नालंदा जिला सबसे आगे है. वहां कुल 214 सड़कों की स्वीकृति दी गयी थी, इसमें 199 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है. नालंदा में कुल 370 किलोमीटर से भी अधिक सड़कों का निर्माण किया जा चुका है जबकि लक्ष्य 396.149 किलोमीटर सड़क के निर्माण का है. साथ ही, नालंदा में 67 पुलों का भी निर्माण किया जाना था, जिसमें 59 पुल बनकर तैयार हो चुके हैं. वहीं, गयाजी में कुल 129 सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति के विरुद्ध 120 सड़कों का निर्माण हो चुका है. गयाजी में कुल 395.245 किलोमीटर लंबाई की सड़कें बनाने का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध अबतक 365.782 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार हो चुकी है. गयाजी में निर्माणाधीन 57 पुलों में 46 पुलों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है. पटना में 167 ग्रामीण सड़कों में 157 का निर्माण पूर्ण वहीं, राजधानी पटना जिला में कुल 167 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गयी थी. इनमें से 157 सड़कों का निर्माण किया जा चुका है. पटना में कुल 363.767 किमी ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया था। जबकि इस लक्ष्य के विरुद्ध कुल 329.708 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा चुका है. पटना के ग्रामीण इलाकों में निर्माणाधीन कुल 54 पुलों में 46 पुल बनकर तैयार हो चुके हैं. इसी क्रम में औरंगाबाद में कुल 244.856 किलोमीटर, दरभंगा में 235.74 किमी, पूर्वी चंपारण में 231.872 किमी, मुंगेर में 202.814 किमी, रोहतास में 176.462 किमी, जहानाबाद में 169. 606 किमी, सीतामढ़ी में 151.376 किमी, मुजफ्फरपुर में 140.702 किमी सड़कों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है. वहीं, जमुई, मधुबनी, समस्तीपुर, गोपालगंज, किशनगंज और नवादा में भी ग्रामीण सड़कों के निर्माण का काम भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन