बिहार में नौ जिलों में 100 से ज्यादा और 16 जिलों में 50-100 के बीच मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 82741 हुई

Updated at : 10 Aug 2020 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में नौ जिलों में 100 से ज्यादा और 16 जिलों में 50-100 के बीच मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 82741 हुई

Corona explosion in Bihar : पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 3021 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 82741 हो गयी है.

विज्ञापन

Corona explosion in Bihar : पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 3021 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 82741 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 402 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य आठ जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. वहीं, 16 जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 402 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, बेगूसराय में 171, बक्सर में 169, वैशाली में 149, पूर्वी चंपारण में 141, समस्तीपुर में 116, मुजफ्फरपुर में 114, सारण में 113 और पश्चिम चंपारण में 108 कोरोना संक्रमित पाये गये.

16 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित पाये गये. जहानाबाद में 97, सहरसा में 96, नालंदा में 93, गया में 92, रोहतास में 87, भोजपुर में 83, भागलपुर में 74, शेखपुरा में 70, पूर्णिया में 67, सुपौल में 67, खगड़िया में 66, गोपालगंज में 64, मुंगेर में 64, मधुबनी में 61, सिवान में 56 और किशनगंज में 54 कोरोना संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा औरंगाबाद में 45, दरभंगा में 45, बांका में 39, अररिया में 36, सीतामढ़ी में 26, मधेपुरा में 25, अरवल में 24, कैमूर में 21, शिवहर में 19, नवादा में 18, जमुई में 17, कटिहार में 14 और लखीसराय में 14 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

वहीं, बिहार के बाहर से आये चार लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है. इनमें पश्चिम बंगाल के डालखोला के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल पूर्णिया में लिया गया था. वहीं, झारखंड के देवघर और दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्र ओखला निवासी व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. दोनों लोगों का सैंपल पटना में लिया गया था. जबकि, उत्तर प्रदेश के देवरिया के व्यक्ति का सैंपल सिवान में लिया गया था, जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी 38 जिलों में 3021 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की जांच नौ अगस्त को की गयी थी. इन संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन