कैंपस : नौवीं व 10वीं की मासिक परीक्षा 27 से

Updated at : 23 May 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : नौवीं व 10वीं की मासिक परीक्षा 27 से

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं और 10वीं की मासिक परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 27 से 29 मई तक चलेंगी

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं और 10वीं की मासिक परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 27 से 29 मई तक चलेंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 6:30 से आठ बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 10 बजे तक संचालित की जायेगी. परीक्षा समिति ने कहा है कि राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, इसके लिए यह परीक्षा आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों का सतत मूल्यांकन हो सके. मई 2024 की मासिक परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य है. परीक्षा समिति ने कहा है कि एजेंसी के माध्यम से मासिक परीक्षा के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा से संबंधित गोपनीय प्रश्नपत्र 24 मई तक संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय में पहुंच जायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रश्नपत्र सहित अन्य कागजात को सुरक्षित रखवा लें. जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने जिले के मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्तर के प्रधान या उनके प्रतिनिधि को गोपनीय सामग्री को प्राप्त कराने की व्यवस्था करेंगे. विद्यालय के प्रधान अपने प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश देंगे कि किसी भी परिस्थिति में गोपनीयता भंग नहीं हो पाये. गोपनीय सामग्रियों के सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधान की होगी. विद्यालय के प्रधान का यह दायित्व होगा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 24 मई तक प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे. मासिक परीक्षा से संबंधित जानकारी विद्यालय के सूचना पट या शिक्षक के माध्यम से विद्यार्थियों को अवगत करायेंगे.

नौवीं व 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि: प्रथम पाली: दूसरी पाली

27 मई: मातृभाषा : द्वितीय भारतीय भाषा

28 मई: विज्ञान, (संगीत- दृष्टिबाधित के लिए) : सामाजिक विज्ञान

29 मई : गणित, (गृह विज्ञान- दृष्टिबाधित के लिए): अंग्रेजी (सामान्य)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन