ePaper

Mithun Rashifal: साल 2022 का आखिरी दो महिना आपके लिए रहेगा बेहद शुभ, कई बिगड़े काम बनेंगे

Updated at : 11 Nov 2022 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
Mithun Rashifal: साल 2022 का आखिरी दो महिना आपके लिए रहेगा बेहद शुभ, कई बिगड़े काम बनेंगे

Mithun Rashifal: आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल के अनुसार साल 2022 का आने वाला आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि- सभी लोग जानना चाहते है़ कि हमारे राशि पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ा है या अच्छा. आने वाला साल 2022 का आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा. मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना तो नहीं न पड़ेगा, इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से की आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल के अनुसार साल 2022 का आने वाला आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवंन 

यह माह सूर्यग्रहण चंद्रग्रहण तथा शुक्र के अस्त होने से आपके पारिवारिक जीवन में कई तरह से बदलाव आएगा. आपके परिवार में खुशिया बना रहेगा. सभी लोग मिलजुलकर रहेगे. घर में मांगलिक कार्य होंगे. आपका मन सामाजिक कार्य में मन लगा रहेगा. कुटुम्ब के सुख में कमी बना रहेगा. लेकिन सबके ऊपर आपका नियंत्रण बना रहेगा. आपका विश्वास परिवार के उपर बना रहेगा. सभी सदस्य का प्रेम बना रहेगा.आप इस माह स्थाई सम्पति का खरीदारी कर सकते है. भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण करे आपका मन आध्यामिक कार्य में ज्यादा बना रहेगा. परिवार में शादी -विवाह का प्रस्ताव आएगा . माता पिता का सहयोग बना रहेगा. इस माह में आर्थिक स्थिति ठीक- ठाक बना रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह माह उत्तम रहेगा. नये निवेश से भरपुर लाभ मिलेगा. जितना मेहनत करेंगे उतना ही आपका आय का स्त्रोत बढेगा. किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से आपके बिजनेस में मददगार बनेंगे. आप अगर अंतराष्ट्रीय व्यापार किये है यह माह उत्तम रहेगा. लेकिन आप शत्रुता से बचे. जो लोग नौकरी कर रहे है. आपका नौकरी में काम का बोझ बन जायेगा. आपके अधिकारी के साथ संबंध ठीक रहेगा जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते है वह सफल होंगे, और अच्छी जगह नौकरी मिलेगी. आपके शत्रु परेशान करेंगे. अपनी तैयारी ठीक तरह से करें. जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र में कार्य कर रहे है उनका किसी बात का विवाद बनेगा, लेकिन इस विवाद से अपने आप को दूर रखें.

शिक्षा एवं करियर

विद्यार्थियों के लिए आने वाले 60 दिन हौसले बुलंद रहेंगे. आपके शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह से नये अवसर मिलेंगे. उसका उपयोग करें. शिक्षक आपके पूरा सहयोग करेंगे. आपके दोस्तों का पूरा मदद मिलेगा. जो लोग टेक्नीकल की पढ़ाई कर रहे है कुछ नया करने का विचार करेंगे. जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है वह नया विकल्प की तलाश करेंगे. यह माह आपके करियर का पूरा सहयोग मिलेगा. लेकिन आपको कार्य के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा. आपका सोच उत्तम रहेगा. जिसे लोग आपके कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल बढे़गा. साथ ही नौकरी में उत्तम लाभ मिलेगा.

प्रेम जीवन

यह माह आपके प्रेम जीवन मिला जुला अवसर देखा जा सकता है. आपके प्यार में कई तरह का बदलाव रहेगा. रूठने -मानाने का प्रक्रिया बना रहेगा. कुल मिलाकर इस माह आपका एकतरफा प्यार बना रहेगा, जो कई तरह से उतार -चढ़ाव बना रहेगा. माह के अंत में आपके प्यार में थोडा रोमांस देखने को मिलेगा. दाम्पत्य जीवन में एक दुसरे पर गुस्सा बना रहेगा. लेकिन माह के अंत में खूब खरीदारी करेगे. आपका मन प्रसंन्न रहेगा. धीरे -धीरे सब ठीक हो जायेगा. जिनका विवाह नहीं हुआ है उनको विवाह के कई रिश्ते आयेगे. आप अनदेखी नहीं करें.

स्वास्थ्य

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. माह के मध्य से ज्यादा सचेत रहने की जरुरत है. आपको चोट -चपेट लग सकता है. मौसमी बिमारी भी परेशान करेगा. सुबह में टहले. बाहरी खाना -पान बंद करें.

लकी नंबर: 7

लकी कलर: आसमानी

उपाय. सोमवार को भगवान शंकर का पूजन करें. प्रतिदिन लाल वस्त्र धारण कर हनुमान चालीसा का पाठ करे लाभ होगा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन