ePaper

बिहटा इएसआइसी अस्पताल से लापता बच्ची फुलवारीशरीफ से बरामद

Updated at : 11 Dec 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहटा इएसआइसी अस्पताल से लापता बच्ची फुलवारीशरीफ से बरामद

इएसआइसी अस्पताल से बुधवार को लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची घनेश्वरी कुमारी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिहटा इएसआइसी अस्पताल से बुधवार को लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची घनेश्वरी कुमारी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. बच्ची को वापस पाकर उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी. पिता अजय कुमार अपनी बेटी को गोद में लेकर भावुक हो उठे और उसकी सुरक्षित वापसी पर पुलिस का आभार जताया. पुलिस ने इस मामले में एक युवक और अस्पताल की महिला गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार महिला की पहचान निशा भारती (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को बहलाकर ले जाते दिखे युवक का नाम सुरेश कुमार (28 वर्ष) बताया गया है. गौरतलब है कि घटना बुधवार की देर शाम हुई थी, जब बिक्रम थाना क्षेत्र के मनेर तेलपा निवासी अजय कुमार पत्नी सपना कुमारी का इलाज कराने अस्पताल लेकर आये थे. इसी दौरान उनकी बेटी घनेश्वरी वार्ड से अचानक गायब हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी और बिहटा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी. अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को एक युवक द्वारा टॉफी देकर बहलाते हुए बाहर ले जाते हुए देखा गया था. फुटेज में महिला गार्ड निशा भारती भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल नजर आयी. फुटेज के आधार पर महिला व युवक पकड़े गये संदिग्ध गतिविधियों में शामिल महिला गार्ड के फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के आधार पर छापेमारी करते हुए बच्ची को फुलवारीशरीफ क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया.थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी चिकित्सकीय जांच करायी जा रही है. बच्ची की सकुशल वापसी के बाद राहत तो मिली है, लेकिन अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में खड़ी हो गयी है. वार्ड से लेकर मुख्य गेट तक बच्चे का बिना रोक-टोक निकल जाना सुरक्षा तंत्र की बड़ी चूक को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन