ePaper

चचेरे भाई की शादी में गये नाबालिग का अपहरण कर जबरन करायी शादी

Updated at : 07 Dec 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
चचेरे भाई की शादी में गये नाबालिग का अपहरण कर जबरन करायी शादी

गौरीचक थाना क्षेत्र से एक युवक का अपहरण कर शादी करा देने का मामला सामने आया है. पटना सदर डीएसपी 2 के निर्देश पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र से एक युवक का अपहरण कर शादी करा देने का मामला सामने आया है. पटना सदर डीएसपी 2 के निर्देश पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गौरीचक के महद्दी पुर गांव की हेमंती देवी का कहना है उसका बेटा शुभम कुमार उम्र 16 वर्ष अपने चचेरे भाई की शादी में बरात के साथ चंपानगर बख्तियारपुर गया था. वहां सपहुआ के रहने वाले सुनील राय ने उनके बेटे की जबरन शादी करा दी. उनका आरोप है कि उनके बेटे के अपहरण में कुछ लोगों का हाथ है, जिन लोगों ने उनके बेटे की जबरन किसी लड़की से शादी करा दी. परिवार के लोगों ने बताया कि खोजबीन करते हुए बख्तियारपुर थाना पहुंचे. वहां से एक गांव में पहुंचे जहां उनके बेटे को एक कमरे में बंद करके रखा गया था, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं करने दिया गया. गौरीचक थाना अध्यक्ष का कहना है कि शादी की नीयत से युवक के अपहरण का मामला सामने आया है. पुलिस छानबीन कर रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन