45 साल के हुए मंत्री निशांत कुमार, पिता के साथ पहुंचे महावीर मंदिर, रुद्राभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

महावीर मंदिर में निशांत कुमार और नीतीश कुमार

Nishant Kumar Birthday: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आज 45वां जन्मदिन है. इस मौके पर वे पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. साथ ही रुद्राभिषेक भी किया.

विज्ञापन

Nishant Kumar Birthday: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 45 साल के हो गए हैं. सोमवार को जन्मदिन के मौके पर वे पटना के महावीर मंदिर पहुंचे. इस खास मौके पर उनके पिता और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. साथ ही रुद्राभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

महावीर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार और नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सुबह से ही मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. महावीर मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. मंदिर में पूजा-पाठ के बाद दोनों वहां से रवाना हो गए. जन्मदिन के मौके पर निशांत कुमार को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं.

सीएम सम्राट ने बर्थडे किया विश

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी. सीएम सम्राट ने लिखा, 'बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और यशस्वी जीवन प्रदान करें'. इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत अन्य कई नेताओं ने बधाई दी.

आज का इस दिन इसलिए भी है खास...

सोमवार का दिन निशांत कुमार के लिए केवल जन्मदिन ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज से बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है. सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का यह पहला मॉनसून सत्र है. सत्र में 13 जरूरी विधेयक पेश किए जायेंगे. इसके साथ ही विपक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकता है.

Also Read: नेपाल में भारी बारिश से बिहार में आफत, गंगा, कोसी, कमला समेत कई नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन