Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में अगले 24 घंटे छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Jan 2025 3:54 PM
Bihar Weather Alert
Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि बिहार में अगले शुक्रवार को कुहासा का दौर जारी रहेगा. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Weather: समूचा बिहार शीतलहर और कुहासे की चपेट में हैं. गुरुवार सुबह को बिहार के कई इलाकों में ठंडी हवा चल रही थी. 9 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया है कि बिहार के 11 जिलों में घने कुहासे का दौर जारी रहेगा.

इन 11 जिलों के लिए अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को जारी किये पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के लिए भविष्यवाणी की है. इसमें बताया गया है कि बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर जिले में घने कुहासे का दौर जारी रहेगा. ऐसे में सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें.
बुधवार को कैसा रहा मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा तापमान गया में 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, डेहरी में 27.4 डिग्री, अरवल में 25.3 डिग्री, शेखपुरा में 24.1 डिग्री, राजगीर में 24.9 डिग्री और जमुई और बक्सर में 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. आठ डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बढ़ी नमी
बिहार के वातावरण में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से उत्पन्न हुई नमी की मात्रा अचानक बढ़ गयी है. इससे बने कोहरे राज्य के अधिकतर हिस्से को अपने दायरे ले सकता है. इससे 11 जगहों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. अगले 24 घंटों तक राज्य के अधिकतर हिस्से विशेषकर हिमालय की तराई से सटे क्षेत्र में अति घने और शेष हिस्से में घना कोहरा छा जाने का पूर्वानुमान है. आइएमडी ने कोहरे के मद्देनजर 24 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
इसे भी पढ़ें: 7 जिंदा बम मिलने से वैशाली में दहशत, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










