ePaper

सदस्यता बहाल होते ही 'पुष्पा' के रोल में सुनील सिंह, नीतीश कुमार पर बरसे कहा- 'झुकेगा नहीं'

Updated at : 28 Feb 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
Sunil Singh

Sunil Singh

Sunil Singh: सुनील सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतंत्र की हत्या होने से बचाया. यह कोई साधारण लड़ाई नहीं है, सिर्फ एक शब्द बोलने के लिए मेरी सदस्यता ले ली गई.

विज्ञापन

Sunil Singh: पटना. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजद नेता सुनील कुमार सिंह की बिहार विधान परिषद की सदस्यता फिर से बहाल हो गई है. सदस्यता बहाल होते ही गुरुवार को सुनील सिंह पुष्पा फिल्म के स्टाइल में संवाद करते दिखे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए सुनील सिंह झुकेगा नहीं. वे सीएम नीतीश कुमार पर भी बरसे. सुनील सिंह ने कहा, “लोकतंत्र के मंदिर में सात महीने पहले लोकतंत्र की हत्या की गई थी. मेरा कसूर क्या था? मैं गरीबों की बात उठाता था. भ्रष्टाचार का मुद्दे उठाता था. गरीबों के साथ जो गलत होता था उसको उठाता था. किसानों की बात को उठाता था. यही बात शासकों को पसंद नहीं आई और मुझे भुगतना पड़ा. “

मुख्यमंत्री पर कार्रवाई नहीं हुई

सुनील सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकतंत्र की हत्या होने से बचाया. यह कोई साधारण लड़ाई नहीं है, सिर्फ एक शब्द बोलने के लिए मेरी सदस्यता ले ली गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों ही सदनों में बिहार की महिलाओं के प्रति जो शब्दों का प्रयोग किया, उस पर कार्रवाई नहीं हुई. जब दोनों सदनों में उन्होंने महिलाओं का अपमान किया, तो आज जो लोग उनके साथ हैं, कह रहे थे कि देश इसे कभी माफ नहीं करेगा. आज नीतीश कुमार उन लोगों के ही गोद में जाकर बैठ गए हैं. राजद नेता ने कहा कि गरीब परिवार से आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार ने क्या नहीं कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. कोई मेरी आवाज को नहीं काट सकता है. जब मैं सदन में जाऊंगा तो मैं पुनः गरीबों की बात उठाऊंगा. शोषितों की बात उठाऊंगा. बेरोजगारों की बात उठाऊंगा. जो मेरे किसान भाई हैं और जिनका इस राज्य में शोषण हो रहा है, दोहन हो रहा है उनकी बातों को मैं पूरी मुस्तैदी से उठाऊंगा.

मैं राजद का सिपाही हूं

कोर्ट के निर्णय पर उन्होंने कहा कि मेरी जीत नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जीत है. सुनील सिंह ने कहा, “मैं आरजेडी का सिपाही हूं. मैं एक कदम भी पीछे नहीं हटा. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा तुमको जो भी लड़ाई लड़ना है लड़ो. आरजेडी के सारे कार्यकर्ता और नेता तुम्हारे साथ हैं. सभी लोग तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे.”
सुनील सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव को हम धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा था आपको झुकना नहीं है. जितनी शक्ति है उतनी शक्ति से आप लड़िए. यह मेरी नहीं मेरी पार्टी और बिहार की जनता की जीत है. सभी लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं.” अभी तक बिहार विधान परिषद की तरफ से सुनील सिंह के मामले में कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. सुनील सिंह की सदस्यता पुन: बहाल करने को लेकर अब तक परिषद की तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन