ePaper

रामकृष्णानगर में 10 लाख लूट में शामिल थे अन्नू गैंग के सदस्य, दो अब भी हैं फरार

Updated at : 23 Nov 2025 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
रामकृष्णानगर में 10 लाख लूट में शामिल थे अन्नू गैंग के सदस्य, दो अब भी हैं फरार

रामकृष्णा नगर के जीरो माइल के समीप यूनियन बैंक के सामने 7 नवंबर को निजी बैंक के मैनेजर अभिषेक को गोली मार कर 10 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश अन्नू गैंग के सदस्य हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना रामकृष्णा नगर के जीरो माइल के समीप यूनियन बैंक के सामने 7 नवंबर को निजी बैंक के मैनेजर अभिषेक को गोली मार कर 10 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश अन्नू गैंग के सदस्य हैं. यह गैंग वैशाली में सक्रिय है. इस मामले में पुलिस जितेंद्र उर्फ जीतन और विक्की को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन दो अन्य विशाल और राजीव फिलहाल फरार हैं. साथ ही पुलिस इस मामले में लूटा गया 10 लाख रुपया और हथियार को बरामद नहीं कर पायी है. बदमाशों ने लूट के क्रम में मैनेजर अभिषेक को गोली मार दी थी, जो उसके बांह में लगी थी. विशाल और जितेंद्र उर्फ जीतन रुपये लूटने में लगे थे और राजीव और विक्की लाइनर की भूमिका में थे. इस मामले में विशाल ने ही जितेंद्र उर्फ जीतन को लूट करने के लिए साथ में लिया था. विशाल ही पूरी बात जानता है कि उसे किसने रुपयों को जमा करने संबंधी जानकारी दी थी. उसके पकड़े जाने के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि बदमाशों को किसने बैंक में रुपये जमा करने जाने की जानकारी दी थी. साथ ही हथियार भी विशाल के पास ही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन