ePaper

विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गये जदयू की नयी चुनाव अभियान समिति के सदस्य

Updated at : 28 Oct 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गये जदयू की नयी चुनाव अभियान समिति के सदस्य

जदयू की नयी चुनाव अभियान समिति के सभी 201 सदस्यों को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है.

विज्ञापन

– संभालेंगे कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संवाददाता, पटना जदयू की नयी चुनाव अभियान समिति के सभी 201 सदस्यों को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है. वे बूथ स्तर तक के चुनाव प्रबंधन को लेकर भी पार्टी आलाकमान को जानकारी साझा करेंगे. हालांकि चुनाव प्रचार की प्राथमिकता पहले चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों को लेकर तय की गयी है. ऐसे में पहले चरण वाली जदयू सहित एनडीए की 121 सीटों पर अभियान समिति के कुछ सदस्य तो विधानसभा क्षेत्रों में जा चुके हैं और बचे हुये जदयू नेता व कार्यकर्ता छठ महापर्व को खत्म होते ही क्षेत्र में पहुंच जायेंगे. सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू सहित सभी राजनीतिक दलों की प्राथमिकता फिलहाल पहले चरण वाली सीट हैं. इनके लिए मतदान छह नवंबर को होगा. हालांकि दूसर चरण की 122 सीटों के लिए सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं. जदयू के चुनाव अभियान समिति के सदस्यों को बूथ स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से संपर्क की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही एनडीए घटक दलों के नेताओं से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी भी उन सभी को दी गयी है. बेहतर चुनाव परिणाम हासिल करने के लिए जदयू की प्राथमिकता बेहतर बूथ प्रबंधन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन