भीम संवाद के लिए न्योता देने पहुंचे जदयू के मंत्री समेत कई नेता

Updated at : 10 Apr 2025 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
भीम संवाद के लिए न्योता देने पहुंचे जदयू के मंत्री समेत कई नेता

जदयू की तरफ से संविधान निर्माता और बाबा भीम साहेब राव आंबेडकर की जयंती के मौके पर 13 अप्रैल को बापू सभागार में भीम संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

जदयू की तरफ से संविधान निर्माता और बाबा भीम साहेब राव आंबेडकर की जयंती के मौके पर 13 अप्रैल को बापू सभागार में भीम संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने और इस संवाद से समाज के हर तबके को जोड़ने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और जदयू उपाध्यक्ष संजय सिंह ने जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत नंदलाल छपरा पटना से की. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी साथ मे थे. सभी नेताओं का जगह जगह फूल माला, बैंड बाजा, मोटरसाइकिल जुलूस और बुलडोजर से पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया. सभी नेताओं ने भीम संवाद में आने का न्योता दिया. इस दौरान पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह और अन्य नेता उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने लगभग दो दर्जन जगहों पर नुक्कड़ सभाएं कीं और लोगों से भीम संवाद में पहुंचने का अपील की .इस दौरान सभी नेताओं ने मनोहरपुर कछुआरा, मानपुर बैरिया, बैरिया बाजार, अब्दुलाहचक, संपतचक बाजार , गोपालपुर मोड़, गोपालपुर सरकारी विद्यालय , गोपालपुर डीह पर , चिपुरा चौराहा, चैनपुर मुसहरी, कामताचक, भेलवाड़ा बाजार, आछेचक, कूड़ा नवादा, बंगला पर तारणपुर, उदयपुर, कंडाप, बहुआरा, रामपुर सहित कई स्थलों पर स्वागत किया गया.

इस दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता और हम दलितों के मसीहा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व संध्या पर जदयू की तरफ से भीम संवाद का आयोजन किया जा रहा है. हम सभी बाबा साहब के बताए रास्तों पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर तबके के लिए काम किया है.उन्होंने विशेष रूप से दलित समुदाय फोकस किया है. उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन