ePaper

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए कई घरों और दुकानों को तोड़ा

Updated at : 18 Jun 2025 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए कई घरों और दुकानों को तोड़ा

patna news: बिहटा. दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को महादेव फुलवारी और श्रीरामपुर मौजा में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की.

विज्ञापन

बिहटा. दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को महादेव फुलवारी और श्रीरामपुर मौजा में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान कई मकान, दुकानें और एक मंदिर भी तोड़ा गया. प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण बाधा बन रहा था, इसलिए कार्रवाई अनिवार्य थी. हालांकि, इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों में नाराजगी देखी गयी. कई पीड़ितों का कहना है कि उन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है और वे भू-अर्जन कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं. कई परिवारों के पास न तो रहने का ठिकाना बचा है और न ही भविष्य की कोई स्पष्ट तस्वीर. बुधवार को कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ताकि विरोध को रोका जा सके. दानापुर एसडीओ दिव्या शक्ति ने बताया कि जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज हैं, उन्हें नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुआवजे की प्रक्रिया बेहद धीमी है और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे. इस परियोजना की आड़ में आम लोगों को उजाड़ा जा रहा है, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं.

बिहटा में आज कई इलाकों में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

बिहटा. एलिवेटेड एवं फोरलेन के लिए सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण आज बिहटा क्षेत्र के कई इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में 11 केवी वीसीएल और थाना फीडर को शटडाउन किया जायेगा, जिससे बिहटा चौराहा, आरा रोड, गुलटेरा बाजार, मनेर रोड, माचा स्वामी मंदिर के पास, खेदलपुरा, मुख्य बाजार बिहटा व डोमिनिया पुल के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. बिहटा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान बिजली लाइन को सुरक्षित रूप से शिफ्ट करना अनिवार्य है. यह शटडाउन तकनीकी दृष्टि से आवश्यक है, ताकि भविष्य में निर्बाध और अधिक सुदृढ़ आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. विभाग की टीम लक्ष्य समय से पहले बिजली बहाल करने का प्रयास करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन