15 से 60 मिनट की देरी से पहुंचीं फ्लाइटें, यात्री परेशान
Author Kumar prabhat
Updated:
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने का असर फ्लाइट के उड़ानों पर भी पड़ने लगा है.
विज्ञापन
पटना:
मौसम में बदलाव होने का असर फ्लाइट के उड़ानों पर भी पड़ने लगा है. सोमवार को विभिन्न राज्यों से पटना आनेवाली कई फ्लाइटों का परिचालन देर से होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा देरी मुंबई और पुणे से आई उड़ानों में रही. वहीं दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद की अधिकांश फ्लाइट्स में भी 15 से 60 मिनट तक की देरी दर्ज की गयी. इसके अलावा पटना से जाने वाली 19 फ्लाइटों का 15 मिनट से लेकर 2 घंटे देर से ऑपरेट किया गया. मिली जानकारी के अनुसार कोहरे और कम विजिबिलिटी की वजह से कई विमानों को होल्ड करना पड़ा. विभिन्न एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को अपडेट तो दिया जा रहा है, लेकिन फ्लाइट की लेट लतीफी में सुधार नहीं हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










