ऑटो से आने वाले कई बच्चे सत्र के पहले दिन ही नहीं पहुंचे स्कूल

नये सत्र के पहले दिन ही कई बच्चे स्कूल नहीं आ पाये. इनमें अधिकतर वैसे बच्चे थे, जो ऑटो से स्कूल आते-जाते थे. केंद्रीय विद्यालय में काफी बच्चे पहले दिन उपस्थित रहे
संवाददाता, पटना नये सत्र के पहले दिन ही कई बच्चे स्कूल नहीं आ पाये. इनमें अधिकतर वैसे बच्चे थे, जो ऑटो से स्कूल आते-जाते थे. केंद्रीय विद्यालय में काफी बच्चे पहले दिन उपस्थित रहे. गौरतलब है कि बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग और प्रशासन ने स्कूली बच्चों को ऑटो से स्कूल से लाने और ले जाने पर एक अप्रैल से प्रतिबंध लगा दिया है. प्रशासन ने जिलों के ट्रैफिक एसपी और डीटीओ को स्कूली बच्चों के लिए ऑटो सेवा बंद कराने के निर्देश दिये थे. वर्तमान में पटना और आसपास के इलाकों में करीब 4000 ऑटो और इ-रिक्शा स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में प्रयोग में लाये जा रहे थे. नियम के पहले दिन मंगलवार को इन सभी वाहनों पर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहा. कुछ स्कूलों के पास ऑटो खड़ा किया गया. लेकिन ऑटो वालों ने कहा कि हम लोग बच्चों को लेकर स्कूल नहीं आये हैं. हड़ताल पर हैं. केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को लेकर आने वाले ऑटो चालक राम नरेश कहते हैं कि पहले दिन काफी बच्चे स्कूल नहीं आये हैं. वहीं, इस मामले पर शहर के कई स्कूल प्रशासन ने कहा कि प्रशासन का आदेश सभी पैरेंट्स को जारी कर दिया गया था. नोटिस बोर्ड के साथ-साथ सभी के मोबाइल पर भी मैसेज चला गया है. स्कूल इस तरह की सुविधा पहले भी नहीं देता रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




