निकाय चुनाव में वोट करने की अपील करते नजर आयेंगे मनोज वाजपेयी और पंकज त्रिपाठी, बने ब्रांड एम्बेडसर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2022 11:43 AM

विज्ञापन

निकाय चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक्टर पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी को ब्रांड एम्बेडसर बनाया है. जल्द ही दोनों अभिनेता मतदाताओं को जागरूक करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

पटना. बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए जोर शोर से प्रचार चल रहा है. एक ओर जहां उम्मीदवार मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार के दो सिने कलाकार भी मतदाताओं से वोट करने की अपील करते नजर आयेंगे. निकाय चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक्टर पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी को ब्रांड एम्बेडसर बनाया है. जल्द ही दोनों अभिनेता मतदाताओं को जागरूक करते नजर आएंगे.

दोनों हैं बिहार के मूल निवासी

एक्टर पंकज त्रिपाठी और मनोज वाजपेयी और बिहार के ही रहने वाले हैं. मनोज वाजपेयी पश्चिम चंपारण के जबकि अभिनेता पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के रहने वाले हैं. दोनों कलाकारों ने अपनी मेहनत के बल पर फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनायी है. बड़े स्टार होने के बावजूद दोनों अभिनेता अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं और अक्सर अपने गांव में लोगों के बीच नजर आते हैं. अभी हाल ही में मनोज वाजपेयी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात किया था.

दो चरणों में होना है मतदान

राज्य में दो चरणों में 224 सीटों पर नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण के 156 नगर निकायों के लिए मतदान 10 अक्टूबर को जबकि दूसरे चरण के 68 नगर निकायों के लिए 20 अक्टूबर को वोटिंग होना है. निकाय चुनाव को लेकर फिलहाल नॉमिनेशन समेत अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं. चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं और सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन