ePaper

राजद कार्यालय में मनी बीपी मंडल की जयंती

Updated at : 25 Aug 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
राजद कार्यालय में मनी बीपी मंडल की जयंती

राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी, दिवंगत बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि देश में जब भी सामाजिक परिर्वतन की बात होगी, दिवंगत बीपी मंडल का नाम गर्व से लिया जायेगा. देश और समाज उन्हें वंचितों का सच्चे हितैषी के रूप में याद रखेगा. यह बातें रविवार को उन्होंने राजद के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. इस दौरान दिवंगत मंडल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. दिवंगत मंडल के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव,बिनु यादव, रणविजय साहू, एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव, भाई अरुण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, डॉ अनवर आलम, राजेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, राजेश पाल, उपेंद्र चंद्रवंशी, चंदेश्वर प्रसाद सिंह आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन