मनेर के युवक की आंध्र प्रदेश में हादसे में मौत

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 06 May 2025 12:20 AM

विज्ञापन

patna news: मनेर. रविवार की रात आंध्र प्रदेश के एलुरु के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मनेर के बाइक सवार दूध कारोबारी एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मनेर. रविवार की रात आंध्र प्रदेश के एलुरु के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मनेर के बाइक सवार दूध कारोबारी एक युवक की मौत हो गयी. जबकि उसके साथ सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि मनेर माधोपुर पंचायत के टाटा कॉलोनी गांव का रहने वाला जुनरबी राय का 25 वर्षीय चंदन कुमार और शारदा राय का पुत्र मनोज कुमार दोनों साथ में आंध्र प्रदेश के एलुरु में दूध डेयरी में काम करते थे. रविवार की रात दोनों एक बाइक पर सवार होकर दूध लेकर मार्केट में पहचाने जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार में रहे एक अज्ञात वाहन ने इनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में मौके पर ही चंदन कुमार की मौत हो गयी. जबकि उसके साथ मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक युवक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है.

शराब मामले में अभियुक्त की पुलिस ने की पिटाई

मनेर. थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा सात अना गांव में पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. वहीं अपने ससुराल आये एक व्यक्ति को पुलिस ने शराब के मामले गिरफ्तार कर लिया. वहीं परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस द्वारा मारपीट की गयी है. मारपीट के दौरान वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दोस्त नगर के अनिल राय के रूप में की गयी है. मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अनिल राय अभियुक्त को शराब के नशे में पकड़ा गया था. जांच के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. वहीं अभियुक्त के साथ हुई मारपीट की घटना से इंकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन