ePaper

महादलित समाज की हो रही उपेक्षा: मंगनीलाल

Updated at : 08 Jul 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
महादलित समाज की हो रही उपेक्षा:  मंगनीलाल

महादलित समाज के खासकर डोम एवं मेहतर जाति की तमाम महिलाओं का एक जत्था सोमवार को राजद कार्यालय पहुंचा.

विज्ञापन

पटना. महादलित समाज के खासकर डोम एवं मेहतर जाति की तमाम महिलाओं का एक जत्था सोमवार को राजद कार्यालय पहुंचा. यहां इन लोगों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया. यहां स्वागत समारोह पप्पू डोम के नेतृत्व में किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि महादलित समाज के प्रति डबल इंजन सरकार का रवैया ठीक नहीं है. उनके हक और अधिकार छीने जा रहे हैं.इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार, बल्ली यादव, निर्भय आंबेडकर, गुलाम रब्बानी, सरदार रंजीत सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, संजय यादव, गणेश कुमार यादव, सतीश कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य प्रमुख लोग रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन