ePaper

Lok Sabha Election 2024: आरजेडी और कांग्रेस की बैठक खत्म, सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

Updated at : 27 Mar 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: आरजेडी और कांग्रेस की बैठक खत्म, सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस बिहार में दस सीट मांग रही है.लेकिन आरजेडी सात-आठ देना चाह रही है. इसको लेकर अभी तक बात नहीं बनी है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 (Bihar mahagathbandhan seat sharing) महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में बैठक खत्म हो गई है. शाम छह बजे कांग्रेस की फिर बैठक होनी है. इस बैठक के बाद कांग्रेस बिहार और झारखंड पर फैसला ले सकती है. सूत्रों का कहना है कि महगठबंधन में बिहार में सीटों को लेकर खींचतान अभी भी जारी है. कांग्रेस बिहार में दस सीट मांग रही है.लेकिन आरजेडी सात-आठ देना चाह रही है. सूत्रों का कहना है कि पूर्णिया और कटिहार लोकसभा सीट पर ही मामला फंसा हुआ है. आरजेडी इन दोनों पर अपना दावा कर रही है. सूत्रों का कहना है कि आरजेडी ने पूर्णिया में बीमा भारती को सिंबल देना चाह रही है. जबकि कांग्रेस यहां से हाल ही में जाप से कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव को अपना प्रत्याशी बनाना चाहती है.

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे तेजस्वी
मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ तेजस्वी यादव की बैठक होनी है. सूत्रों का कहना है इस बैठक में सीटों पर अन्तिम मुहर लग सकती है. तेजस्वी यादव कांग्रेस के सीनियर नेता मुकुल वासनिक के साथ दो दफा सीट शेयरिंग को लेकर मिल चुके हैं. इन दोनों बैठक में कोई बात नहीं बनी है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस 10 सीटों पर अपनी दावेदारी कर रही है. आरजेडी सात-आठ से ज्यादा देने को तैयार नहीं है. इसके साथ ही आरजेडी झारखंड में कांग्रेस से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है. कांग्रेस के सीनियर नेता इसके लिए तैयार नहीं हैं.

प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के वासनिक
मुकुल वासनिक अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर भड़क गए हैं. सूत्रों का कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर पार्टी का पक्ष मजबूती से नहीं रखने पर मुकुल वासनिक ने तेजस्वी यादव के सामने ही क्लास लगा दी है.

ये भी पढ़ें… Lok Sabha Election: बिहार महागठबंधन में ‘ऑल इज नॉट वेल’, सीट को लेकर कांग्रेस-राजद आमने-सामन

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन