Live Updates

Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live: समस्तीपुर में सबसे अधिक वोटिंग, बिहार में 1 बजे तक 34.44% मतदान

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों, बिहार की पांच सीटों, झारखंड की चार सीटों, मध्य प्रदेश की आठ सीटों, महाराष्ट्र की 11 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके अलावा ओडिशा की चार सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की आठ सीटों, जम्मू-कश्मीर की एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: बिहार में सुबह 1 बजे तक 34.44% मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates: बिहार में पांच सीटों पर मतदान हो रह है. दोपहर 1 बजे तक कुल 34.44% वोटिंग हुई है. दरभंगा में दोपहर 1 बजे तक 33.13% वोटिंग, उजियारपुर में 34.90%, समस्तीपुर में 36.28%, बेगूसराय में 20.99%, मुंगेर में 35.09% वोटिंग हुई है.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: विजय कुमार सिन्हा ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्वीप कोषांग की ओर से लखीसराय के उपभोक्ता फोरम कार्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र पर किया मतदान.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: महिलाओं के साथ मारपीट

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates मुंगेर लोकसभा के सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र संख्या 167 के श्री गोबिंद उच्च विद्यालय मानो के मतदान केंद्र संख्या 210 पर वोट देने को लेकर महिलाओं एवं युवक के साथ हुई मारपीट एनएच 80 को 10 मिनट के लिए किया गया एग्जाम प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर हटाया गया जाम.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: महिलाओं के साथ मारपीटLok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates मुंगेर लोकसभा के सूर्यगढ़ा विधान सभा क्षेत्र संख्या 167 के श्री गोबिंद उच्च विद्यालय मानो के मतदान केंद्र संख्या 210 पर वोट देने को लेकर महिलाओं एवं युवक के साथ हुई मारपीट एनएच 80 को 10 मिनट के लिए किया गया एग्जाम प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर हटाया गया जाम.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: बेगूसराय में बूथ पर वोटर बेहोश, निधन

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates बेगूसराय के बरौनी पंचायत-2 के बूथ संख्या- 137 पर मतदान करने के बाद बाहर निकलते ही मतदाता योगेंद्र यादव (पिता- सितो यादव) बेहोश होकर गिर गए. स्थानीय लोगों योगेंद्र यादव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live Updates: लखीसराय में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting Live Updates मुंगेर सीट के लिए वोटिंग के दौरान लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बहिरामा मतदान केंद्र संख्या -304 पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई है. जिसमें हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार, एक चौकीदार और कुछ ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. डीएम-एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola