Chirag Paswan Ashirwad Yatra: Ram Vilas Paswan के कर्मभूमि हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान, कहा- ‘चाचा पशुपति पारस को भी आना चाहिए’
लोक जनशक्ति पार्टी(Ljp) में हुई टूट के बाद चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों लोजपा(Lojpa) में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं. वहीं आशीर्वाद यात्रा से पहले पटना पहुंचे चिराग ने धरना भी दिया. दरअसल, चिराग पासवान को अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने नहीं दिया गया.. चिराग पासवान(Chirag Paswan) के आशीर्वाद यात्रा(Ashirwad yatra) और लोजपा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप बने रहें Prabhatkahabar.com के साथ.
पशुपति पारस बोले
लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती को लेकर सोमवार को पारस गुट की ओर से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान रामविलास पासवान के भाई व सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि इन दिनों एक माह से पार्टी के अंदर जो भी घटनाएं हुई हैं, मैंने जो भी राजनीतिक फैसले लिए हैं, यह सिर्फ स्वर्गीय रामविलास पासवान की आत्मा के शांति के लिए था.
चिराग पहुंचे हाजीपुर
लोजपा सांसद चिराग पासवान राम विलास पासवान के कर्मभूमि हाजीपुर पहुंच गए हैं. उन्होंने यहां पर कहा कि अपेक्षा से अधिक जन समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति पारस को भी यहां आना चाहिए.
बिहार में नहीं है राजनीतिक कार्यक्रमों की इजाजत
बताते चलें कि बिहार में कोरोनावायरस की वजह से किसी भी तरह की राजनीतिक कार्यक्रमों की इजाजत नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ प्रशासन एक्शन ले सकती.
चिराग को रोका गया
बिहार पहुंचे चिराग पासवान को हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास जाने से रोक दिया गया. वहीं रोके जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे आशीर्वाद लेने से रोका जा सकता है, लेकिन उनके विचारों पर चलने से रोका नहीं जा सकता है.
चिराग पर चंदन का वार
चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा पर लोजपा के बागी सांसद चंदन सिंह ने अटैक किया है. मीडिया से बात करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि घोड़ा पर घूमने से वोट नहीं मिलने वाला है. वोट पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा
रामविलास पासवान के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे चिराग
हाजीपुर में रामविलास पासवान के तैल चित्र पर चिराग श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा.इस कार्यक्रम में जिला से हजारों लोजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए