महावीर मंदिर और इस्कॉन पटना में Live Aarti: घर बैठे ऐसे करें भगवान का Live Darshan

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन

Ai Generated image

पटना. पटना जंक्शन स्थित विश्व प्रसिद्ध महावीर मंदिर और बुद्ध मार्ग स्थित भव्य इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु अब घर बैठे Live Aarti और दर्शन का लाभ उठा सकते हैं। जो भक्त किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाते, उनके लिए यह डिजिटल सुविधा एक बड़े वरदान की तरह है। महावीर मंदिर में ऐसे करें Live Darshan […]

विज्ञापन

पटना. पटना जंक्शन स्थित विश्व प्रसिद्ध महावीर मंदिर और बुद्ध मार्ग स्थित भव्य इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु अब घर बैठे Live Aarti और दर्शन का लाभ उठा सकते हैं। जो भक्त किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाते, उनके लिए यह डिजिटल सुविधा एक बड़े वरदान की तरह है।

आपके शहर में

विज्ञापन

महावीर मंदिर में ऐसे करें Live Darshan पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र और देश के प्राचीन हिन्दू मंदिरों में से एक है। उत्तर भारत के इस सर्वाधिक प्रसिद्ध मंदिर में आप घर बैठे Live Aarti देख सकते हैं। इसके लिए भक्तों को महावीर मंदिर के आधिकारिक लिंक पर जाना होगा। महावीर मंदिर में प्रतिदिन सुबह 5 बजे मंगला आरती होती है। इसके बाद सुबह 11 बजे दूसरी आरती, शाम 4 बजे तीसरी आरती, शाम 7:30 बजे संध्या आरती और रात 10:30 बजे शयन आरती का आयोजन किया जाता है।

इस्कॉन मंदिर की Live Aarti दूसरी ओर, पटना के बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर (श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर) में भी दर्शन की ऑनलाइन व्यवस्था है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां सुबह की मंगला आरती बेहद खास होती है, जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी-देवताओं से प्रार्थना करते हैं। सुबह की मंगला आरती 4:30 बजे से शुरू होती है। वहीं रात आठ बजे शयन आरती होती है।

डिजिटल दर्शन के तहत, फिलहाल केवल सुबह 4:30 बजे वाली मंगला आरती का ही सीधा प्रसारण किया जाता है। भक्त इस्कॉन की आधिकारिक वेबसाइट (iskconpatna.com) पर जाकर इस Live Aarti में ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं और घर बैठे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन