कैंपस : डीएलएड संस्थानों की सूची जारी, सीटों पर कल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी प्रशिक्षण संस्थानों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है.
संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी प्रशिक्षण संस्थानों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है. परीक्षा समिति ने कहा है कि डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए एनसीटीइ मान्यता प्राप्त और परीक्षा समिति से संबद्ध संस्थानों में स्वीकृत सीटों की संख्या समिति के वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर अपलोड है. प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य वेबसाइट पर अपलोड की गयी सूची में कोई आपत्ति हो, तो वे 25 मई शाम पांच बजे तक इमेल आइडी coevividhbseb@gmail.com पर भेज सकते हैं. 25 मई के बाद आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




