Liquor Ban in Bihar: शराबबंदी पर बिहार सरकार का बड़ा बयान, उत्पाद मंत्री बिजेंद्र यादव ने नीति में बदलाव पर कही ये बात

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Liquor Ban in Bihar: शराबबंदी पर बिहार सरकार का बड़ा बयान, उत्पाद मंत्री बिजेंद्र यादव ने नीति में बदलाव पर कही ये बात

Liquor Ban in Bihar: विभागीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी की समीक्षा की जायेगी. उसमें किसी प्रकार के बदलाव की जरुरत होगी तो किया जायेगा.

विज्ञापन

Liquor Ban in Bihar: पटना. शराबबंदी पर बिहार सरकार का बड़ा बयान आया है. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में शराब प्रतिबंधित है और यह प्रतिबंध आगे भी पूरी मजबूती के साथ लागू रहेगा. नयी सरकार में शराब नीति को लेकर बदलाव की उम्मीद लगाये बैठे लोगों को सरकार के इस बयान ने निराश किया है. पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में शराब नीति यथावत रहेगी. उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा.

और सख्त होगी शराबबंदी

मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में विभाग व्यापक समीक्षा बैठकें करेगा, जिनमें अब तक के क्रियान्वयन में आई कमियों की पहचान की जाएगी. समीक्षा के दौरान उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम तय किए जाएंगे. बिजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि शराबबंदी कानून सिर्फ कागज पर नहीं रहे, बल्कि गांव से लेकर शहर तक इसका सख्ती से पालन हो. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर अवैध शराब में संलिप्त लाेगों पर लगातार कार्रवाई करें. उन्होंने यह भी कहा कि जन सहभागिताके लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को भी तेज किया जाएगा.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन