हाथ में पिस्टल और नोटों की गड्डी, बिहार में आर्केस्ट्रा का यह अंदाज देख रह जायेंगे दंग

Updated at : 15 Jul 2021 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल और नोटों की गड्डी, बिहार में आर्केस्ट्रा का यह अंदाज देख रह जायेंगे  दंग

भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड का है. भोजपुरी गाने पर फुहर डांस कर रही डांसर अपने दोनों हाथ में पिस्‍टल ली हुई है.

विज्ञापन

पटना. भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल लेकर डांस करने का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड का है. भोजपुरी गाने पर फुहर डांस कर रही डांसर अपने दोनों हाथ में पिस्‍टल ली हुई है.

वायरल वीडियो 12 जुलाई का बताया जा रहा है. जो किसी के जन्मदिन पार्टी का है. वीडियो में दिख रहा है कि स्‍टेज पर दो लड़कियां डांस कर रही हैं. उनमें से एक के दोनों हाथ में पिस्‍टल है. वह पिस्‍टल लिए डांस कर रही है. डांस करते-करते वह दोनों पिस्‍टल स्‍टेज के नीचे खड़े किसी शख्‍स को दे देती है. हालांकि यह पिस्‍टल असली है या नकली यह तो जांच के बाद पता चलेगा. लेकिन, सरेआम हो रहे इस तरह की घटना के बाद पुलिस की चौकसी पर आस पास के लोग सवाल कर रहे हैं.

इधर. गोपालगंज में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ऑर्केस्ट्रा के दौरान एक नाबालिग युवक हाथ में पिस्तौल लेकर सार्वजनिक प्रदर्शन कर रहा है. उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस वीडियो में एक नाबालिग अपने हाथ में पिस्तौल लेकर ऑर्केस्ट्रा नर्तकी को पैसे दे रहा है. बताया जाता है कि यह वीडियो बरौली के सलोनी पंचायत के सोनबरसा गांव का है. नाबालिग युवक की उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है.

दावा किया जा रहा है कि नाबालिग युवक के पिता का नाम चंचल भगत है जबकि दूसरे नाबालिग युवक के पिता का नाम बच्चा साह है. बच्चा साह सलोनी पंचायत के मुखिया के पाटीदार हैं हालांकि इस वीडियो को लेकर जब बरौली के थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन