ePaper

लालू यादव लगातार 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुए निर्वाचित

Updated at : 24 Jun 2025 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
RJD

RJD National President: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में चल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अटकलों पर विराम लग गया है. राष्ट्रीय जनता दल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है. चुनाव पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी. 

विज्ञापन

RJD President Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में चल रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो गया. लालू प्रसाद यादव को लगातार 13वीं बार निर्वोरिध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर इसकी पुष्टि की है.

निर्वाचन पदाधिकारी ने क्या कहा ? 

निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. मंगलवार को नाम वापस लेने का समय दोपहर 3:00 बजे तक का था. लालू प्रसाद यादव ने सिर्फ नामांकन किया था. उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने लालू यादव को निर्वाचित घोषित कर दिया. लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन पत्र 5 जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिया जाएगा.

Also read: “इंसान से अधिक पवित्र अपने मूत्र को समझते है…” RJD का BJP-RSS पर जोरदार हमला

लालू यादव ने अपना नाम वापस नहीं लिया 

सोमवार, 23 जून को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी. इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा. मंगलवार को दोपहर 2 बजे नामांकन पत्रों की जांच की गई. नाम वापस लेने की समय सीमा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तय की गई थी, लेकिन लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. इसके बाद उन्हें आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी गई.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन