Lalu Family Controversy: रोहिणी ने परिवार में किसको बताया जहरीला इंसान? सोशल मीडिया पर एक बार फिर शेयर किया अपना दर्द
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Nov 2025 1:20 PM
पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी आचार्य
Lalu Family Controversy: लालू यादव के परिवार में चल रही कलह एक बार फिर सामने आ गई है. रोहिणी आचार्य ने एक भावुक पोस्ट कर बिना नाम लिए परिवार के ही एक 'जहरीले इंसान' पर निशाना साधा है.
Lalu Family Controversy: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. रविवार देर रात लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर अपने दर्द को सोशल मीडिया पर शेयर किया और बिना नाम लिए परिवार के भीतर मौजूद एक ‘जहरीले इंसान’ पर हमला बोला.
‘इज्जत दो, फिर भी औकात दिखाता है’- रोहिणी का तंज
रोहिणी आचार्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा- परिवार में एक ऐसा जहरीला इंसान जरूर होता है, जिसे आप कितनी भी इज्जत दे दो, वह कभी आपका सम्मान नहीं करेगा. वह बेचारा बनकर उल्टे आप पर इल्जाम लगाता रहेगा. जब उसे स्वार्थ होगा तब दो दिन प्यार दिखाएगा, काम निकलते ही अपनी औकात दिखा देगा. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे तेजस्वी यादव और उनके करीबी समूह पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है.

‘मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई’
इस से पहले रोहिणी एक्स (Twitter) पर भी भावुक होकर परिवार और राजनीति से दूरी बनाने की बात कह चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें गंदी गालियां दी गईं और यहां तक कि मारने के लिए चप्पल उठाई गई. रोहिणी का कहना है कि आत्मसम्मान से समझौता करने से इनकार करने की वजह से उन्हें बेइज्जती झेलनी पड़ी और भावुक होकर वह घर छोड़कर चली गईं.
क्या लालू जी और राबड़ी देवी को जान का खतरा है- अजय आलोक
वहीं BJP प्रवक्ता अजय आलोक ने एक्स पर लिखा, “क्या लालू जी और राबड़ी देवी को कैद कर लिया गया है? जान पर खतरा? रोहिणी जी को FIR करनी चाहिए, तेजप्रताप साथ जाएं… मिसा क्यों चुप हैं?” उनकी यह प्रतिक्रिया रोहिणी के उन आरोपों के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ बदसलूकी और मारपीट तक की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










