ePaper

लालू ने पीएम से पूछा- ‘जुमला’ सुनाने कब आयेंगे

Updated at : 12 Sep 2025 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
लालू ने पीएम से पूछा- ‘जुमला’ सुनाने कब आयेंगे

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर कैप्शन में लिखा है कि ‘जुमला सुनाने बिहार कब आओगे?’

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर कैप्शन में लिखा है कि ‘जुमला सुनाने बिहार कब आओगे?’ असल में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद समेत राजद के तमाम नेता अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले इसी तरह के पोस्ट करते हैं. राजद पोस्ट को किसी न किसी रूप में ‘जुमलेबाजी’ से जोड़ते हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार आ रहे हैं. वह पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. लालू का तंज इसी दौरे को लेकर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन