राष्ट्रपति चुनाव पर ललन सिंह ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2022 7:29 PM
ललन सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक गरीब परिवार की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया. उसी वक्त विपक्ष के कई दलों ने यह फैसला किया था की देश के वंचित समाज से आने वाली योग्य महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे.
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत अब लगभग तय ही है. मतगणना में वह विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से काफी आगे चल रही है. इसी पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने फैसला आने से पहले ही द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने की बधाई दे दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा की मुर्मू की जीत कोई अचंभित करने वाली नहीं है. इसकी पहले से ही संभावना थी.
ललन सिंह ने ट्वीटर पर भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा की “श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का देश का प्रथम नागरिक होना संपूर्ण भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है”
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं।श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का देश का प्रथम नागरिक होना संपूर्ण भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है। pic.twitter.com/rdNfLDKHAJ
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) July 21, 2022
ललन सिंह ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक गरीब परिवार की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया. उसी वक्त विपक्ष के कई दलों ने यह फैसला ले लिया था देश के वंचित समाज से आने वाली योग्य महिला उम्मीदवार मुर्मू के पक्ष में वोट देंगे और आज उनकी यह जीत ऐतिहासिक है.
Also Read: सहरसा में प्रिंसिपल के तबादले पर फूट फूट कर रोए बच्चे, 6 महीने में ही बदल दी थी स्कूल की तस्वीर
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा की देश के प्रथम नागरिक के रूप में द्रौपदी मुर्मू शानदार सेवा करेंगी. जिस प्रकार से उन्होंने ओडिशा सरकार में मंत्री पद पर और झारखंड के राज्यपाल के रूप में लोगों की सेवा की है. उसी तरह वह देश के हर वर्ग के लोगों के साथ न्यायपूर्ण भाव रखेंगी. इससे पहले भी उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के हर वर्ग को हर संप्रदाय के लोगों की सेवा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










