ePaper

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी टर्निंग प्वायंट कप के सेमीफाइनल में

Updated at : 27 Jun 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी टर्निंग प्वायंट कप के सेमीफाइनल में

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

पटना़ लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने टर्निंग प्वायंट कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये पहले मैच में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाये. जवाब में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बना कर मैच को अपने नाम कर लिया. विजेता टीम के राहुल राठौर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरे मैच में बीआइओसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 130 रन बनाये. जवाब में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 14.2 ओवर में एक विकेट पर 131 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. युवराज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHARMNATH PRASAD

लेखक के बारे में

By DHARMNATH PRASAD

DHARMNATH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन