कोसी नदी अभिशाप नहीं वरदान है : सम्राट चौधरी

Updated:
विज्ञापन
कोसी नदी अभिशाप नहीं वरदान है : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बने नये सांसद आवासीय कॉम्प्लेक्स के नाम बिहार की कोसी नदी से जोड़ने के लिए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

‘कोसी नदी’ पर सांसद आवासीय कॉम्प्लेक्स का नाम रखने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

संवाददाता,पटना

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में बने नये सांसद आवासीय कॉम्प्लेक्स के नाम बिहार की कोसी नदी से जोड़ने के लिए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह बिहार के प्रति पीएम के लगाव और अटूट प्रेम का सूचक है. श्री चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री का बिहार की जनता की ओर से कोटिश धन्यवाद करता हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने 184 नये सांसद आवासों का उद्घाटन किया.इन चार टॉवरों में सांसद आवासों का निर्माण हुआ है, उन्हें कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली नाम दिया गया है.उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ये चारों नदियां करोड़ों लोगों को जीवन देती हैं, वैसे ही इनके नाम पर बने टॉवरों में रहने वाले जनप्रतिनिधियों के जीवन में भी आनंद की नयी धारा बहेगी. श्री चौधरी ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार की तस्वीर बदलने में जुटी है. कोसी नदी को सरकार ने योजनाबद्ध रणनीति से अब राज्य के लिए जल आपूर्ति और खुशहाली का माध्यम बना दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन