ePaper

2022 के अंत तक पूरा हो जायेगा कोइलवर भोजपुर-बक्सर फोरलेन, पटना से बक्सर तक फर्राटा भरते पहुंचेगी गाड़ियां

Updated at : 17 Mar 2022 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
2022 के अंत तक पूरा हो जायेगा कोइलवर भोजपुर-बक्सर फोरलेन, पटना से बक्सर तक फर्राटा भरते पहुंचेगी गाड़ियां

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक हजार 390 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आरा-मोहनिया फोरलेन की भौतिक प्रगति 40 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 35 प्रतिशत है. कोइलवर-भोजपुर फोरलेन (825 करोड़) का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा भोजपुर-बक्सर फोरलेन का कार्य 72 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन

पटना. राज्यसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि बिहार के तीन फोनलेन का काम जल्द पूरा हो जायेगा. इसमें पटना-गया-डोभी फोरलेन 31 मार्च, 2023, आरा-मोहनिया फोनलेन जुलाई 2023 के अलावा कोइलवर-भोजपुर-बक्सर फोरलेन और बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जायेगा. वे सांसद सुशील कुमार मोदी के प्रश्न का जवाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि पटना-गया-डोभी फोरलेन पर एक हजार 610 करोड़ की लागत आ रही है. इसमें अब तक 27 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिस पर कुल बजट का 22 प्रतिशत राशि खर्च हो चुकी है.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक हजार 390 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आरा-मोहनिया फोरलेन की भौतिक प्रगति 40 प्रतिशत एवं वित्तीय प्रगति 35 प्रतिशत है. कोइलवर-भोजपुर फोरलेन (825 करोड़) का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा भोजपुर-बक्सर फोरलेन का कार्य 72 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है. 837 करोड़ की लागत से बन रहे बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन का कार्य अभी 40 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है, लेकिन इस वर्ष के अंत तक यह पूरा कर लिया जायेगा.

सेतु पर लगा भीषण जाम

पटना. उत्तर बिहार की लाइफ लाइन महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार महज आधा घंटे का सफर तय करने में दो घंटा लग रहा था. होली को लेकर सेतु पर वाहनों का दवाब बढ़ने और हाजीपुर की तरफ वाहन खराब होने की वजह से जाम यह समस्या गंभीर हो गयी थी. स्थिति यह थी कि सेतु पर नवनिर्मित पश्चिमी लेन से लेकर जीरो माइल बड़ी पहाड़ी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लंबा जाम लगा था. सेतु पर यातायात पुलिसकर्मियों की मानें तो सेतु पर हाजीपुर की तरफ पाया संख्या 28 के पास एक वाहन खराब हो गया था. इस वजह से जाम की स्थिति बन गयी थी. शाम लगभग तीन बजे से आरंभ हुए जाम का यह सिलसिला देर शाम तक सेतु पर कायम रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन