किलकारी के बच्चों ने सीखी रियलिस्टिक एक्टिंग

Published by : JUHI SMITA Updated At : 25 Apr 2025 6:08 PM

विज्ञापन

किलकारी में नाट्य विधा के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें नाट्य विशेषज्ञ एनएसडी एलुमनी रजनीश मन्नी ने दिनभर चले कार्यशाला सत्र में कई चीजों की जानकारी दी.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना किलकारी में नाट्य विधा के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें नाट्य विशेषज्ञ एनएसडी एलुमनी रजनीश मन्नी ने दिनभर चले कार्यशाला सत्र में कई चीजों की जानकारी दी. इनमें रियलिस्टिक एक्टिंग की थ्योरी और प्रैक्टिकल कराया गया. बच्चों ने अपने अनुभवों और भावनाओं को अभिनय के जरिये व्यक्त किया. फिल्म प्रदर्शन और चर्चा की गयी, जिसमें थिएटर पर आधारित फिल्म दिखायी गयी. उसके पात्र, कहानी और अभिनय पर बच्चों से खुली चर्चा करायी गयी. बच्चों को जोड़ी में बांटकर थिएटर स्पेस में पार्टनर के साथ घूमने और तालमेल बनाने का खेल कराया गया. स्टोरी बोर्ड की जानकारी दी गयी और बच्चों से कहानी बनवाकर दृश्य प्रस्तुत कराये गये. खुशी, डर, गुस्से जैसी भावनाओं को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कराया गया. स्टैनिस्लावस्की और अन्य पद्धतियों की जानकारी के साथ प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया. वहीं आसमान में हुई दुर्लभ खगोलीय घटना ट्रिपल कंजक्शन को देखने के लिए कुछ बच्चे किलकारी सुबह पहुंचे. टेलीस्कोप के माध्यम से बच्चों ने चांद को देखा और खगोलीय घटनाओं को कैमरे में कैद किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JUHI SMITA

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन