ePaper

कन्हैयालाल हत्याकांड उदयपुर: बिहार में मुनव्वर का खाका खंगाल रही NIA, भागलपुर पुलिस से मांगी पूरी कुंडली

Updated at : 07 Jul 2022 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
कन्हैयालाल हत्याकांड उदयपुर: बिहार में मुनव्वर का खाका खंगाल रही NIA, भागलपुर पुलिस से मांगी पूरी कुंडली

उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हुए भागलपुर के मुनव्वर की कुंडली एनआइए ने भागलपुर पुलिस से मांगी है. मुनव्वर का खाका अब एनआइए खंगाल रही है. परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा है.

विज्ञापन

नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के बयान का सोशल साइट पर समर्थन करनेवाले राजस्थान उदयपुर निवासी कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की हत्या मामले की जांच एनआइए कर रही है. इस हत्याकांड के तार अब भागलपुर के लोदीपुर से जुड़ गये हैं. एनआइए ने हैदराबाद में रहनेवाले भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर निवासी मुफ्ती मुनव्वर अशर्फी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब मुफ्ती मुनव्वर का खाका खंगाला जा रहा है. एनआइए ने इसके लिए भागलपुर पुलिस से संपर्क किया है.

NIA ने भागलपुर पुलिस से मांगा मुनव्वर की कुंडली

उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में एनआइए के रडार पर हैदराबाद में रहने वाले भागलपुर निवासी मुफ्ती मुनव्वर अशर्फी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. भागलपुर के सिटी एएसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एनआइए ने भागलपुर पुलिस से संपर्क किया है और मुनव्वर की पूरी कुंडली मांगी है. एनआइए ने भागलपुर पुलिस से मुनव्वर के साथ ही उसके परिवारजनों के बारे में भी पूरी जानकारी मांगी है. मुनव्वर का सत्यापन व भागलपुर में उसकी पूर्व की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मांगी गयी. वहीं मुनव्वर के अन्य चार भाइयों व परिवार के कई अन्य सदस्यों की कुंडली भी एनआइए खंगाल रही है.

Also Read: Bihar: सांसद आदर्श ग्राम योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, भागलपुर की ग्राउंड हकीकत सर्वे रिपोर्ट से बिल्कुल अलग
भागलपुर में रहते हैं पिता, पत्नी और बच्चे

बता दें कि मुनव्वर पांच भाई है जिनमें तीन हैदराबाद में रहते हैं जबकि दो भागलपुर में रहते हैं. माछीपुर में मुफ्ती मुनव्वर अशर्फी का दो मकान है. इसमें उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ रहती है. मुनव्वर के पिता बीमार रहते हैं, जिनकी देखभाल उसकी पत्नी करती है. परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन में मुनव्वर ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर पहुंचा दिया था.

15 साल से रह रहा है हैदराबाद में

परिजनों ने बताया मुनव्वर पिछले 15 साल से हैदराबाद में रह रहा है. वह धर्म गुरू है. उसका वेबसाइट है, जिससे लोग जुड़े हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन