पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 23 जून से

टना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सत्र 2023-24 के लिए पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 23 जून से शुरू होगी.
पटना. पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सत्र 2023-24 के लिए पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग 23 जून से शुरू होगी. पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद और सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पहले लीग नौ जून से शुरू होने वाली थी. तकनीकी कारणों से इसकी तिथि बढ़ायी गयी. मनोज कुमार ने बताया कि भाग लेने वाली सभी टीमों के अध्यक्ष व सचिव खिलाड़ियों का परिचय पत्र संघ के पूर्व सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा के आवास गुलाब मार्केट, कदमकुआं से बनवा लें. उन्होंने बताया कि लीग के मैचों के सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया जायेगा. लीग के कार्यक्रम की घोषणा भी जल्द कर जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




