'बिहार के मुख्यमंत्री को शेल्टर होम भेज दिया गया...' JDU विधायक ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :05 Mar 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
jdu vidhayak saryu rai

जदयू विधायक सरयू राय की तस्वीर

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जेडीयू के भीतर की नाराजगी सामने आने लगी है. पार्टी विधायक सरयू राय ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार के मुख्यमंत्री को 'शेल्टर' में भेज दिया गया हो.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर जेडीयू के भीतर भी सवाल उठने लगे हैं. पार्टी के विधायक सरयू राय ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे बिहार के मुख्यमंत्री को ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया हो.

सरयू राय ने कहा कि यह फैसला कई लोगों को पच नहीं रहा है और इसके पीछे एक योजनाबद्ध साजिश की आशंका भी दिखाई दे रही है.

अचानक फैसले से कई लोग असहज

सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2005 से बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही है. उनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन की चर्चा पूरे देश में हुई. कई बड़े फैसले भी लिए गए. ऐसे में अचानक उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर राज्यसभा भेजने की प्रक्रिया कई लोगों को असहज कर रही है. उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता के लिए यह बदलाव ज्यादा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए था.

‘दो दिनों में तेजी से बदली राजनीति’

सरयू राय ने कहा कि दिल्ली से पटना तक पिछले दो दिनों में जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां हुईं, उससे यह संकेत मिलता है कि यह सब पहले से तय योजना का हिस्सा था. उनका कहना है कि अगर नीतीश कुमार खुद इस बदलाव के लिए तैयार थे तो भी इसे बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता था. जिस तरीके से सब कुछ तेजी से हुआ, उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी

सरयू राय ने बताया कि उन्हें लगातार जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों के फोन आ रहे हैं. कई लोग इस फैसले से आहत महसूस कर रहे हैं.

उन्होंने इस फैसले को ‘कड़वा घूंट’ बताते हुए कहा कि लोग इसे स्वीकार तो कर लेंगे, लेकिन अंदर ही अंदर नाराजगी जरूर है. कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि इतने लंबे समय तक राज्य की राजनीति का नेतृत्व करने वाले नेता के साथ यह तरीका सही नहीं था.

नीतीश के कद के अनुरूप होना चाहिए था फैसला

सरयू राय ने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य में जब नीतीश कुमार जैसा नेता अपनी भूमिका बदलता है तो स्वाभाविक रूप से चर्चाएं होती हैं. उनका मानना है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसलिए उनके पद परिवर्तन का तरीका भी उनके कद और व्यक्तित्व के अनुरूप होना चाहिए था.

Also Read: बिहार की राजनीति में बदलता समीकरण: ‘छोटे भाई’ से ‘बड़े भाई’ कैसे बनी भाजपा? JDU होती गई पीछे

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन